शाजापुर। कालापीपल मैं घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा समस्त विभागों की बैठक लेकर कालापीपल विधानसभा के प्रत्येक गांव में पौधे लगाना और उन्हें पेड़ बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों को कहा गया कि आप अपने-अपने गांव में पौधे लगाए और उन्हें पेड़ बनाएं और पेड़ बनने तक उनकी जिम्मेदारी निभाएं इसके लिए बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।