मंडला। शुक्रवार देर रात एसडीओपी मंडला पियुष मिश्रा ने थाना महाराजपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रि गश्त, थाने के मालखाना, थाने के रजिस्टर, पेंडेंसी, गुंडा- बदमाश रजिस्टर, हवालात, थाना भवन की साफ सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरुम की सफाई, सीसीटीवी कैमरे, सीसीटीएनएस एंट्री चेक की।
एसडीओपी मिश्रा ने थाने के सभी रजिस्टर अपडेट रखने और साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था सही तरीके से रखने, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को थाने में नियमित वर्दी में रहने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने रात के समय थाने में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को अतिसंवेदनशीलता से लेते हुए संज्ञान में लेने की बात कही।
एसडीओपी नैनपुर ने किया चौकी पिंडरई क्षेत्र का भ्रमण
एसडीओपी नैनपुर नेहा पचीसिया ने शुक्रवार रात पिंडरई चौकी क्षेत्र का भ्रमण कर रात्री गश्त में लगे पुलिस कर्मियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।