सागर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान 23 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलेगा। वहीं दस्तक अभियान 25 जून से 27 अगस्त तक चलाया जाएगा। डॉ. ममता तिमोरी ने सभी सीबीएमओ, बीएमओ और कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि समय पर कार्य की समीक्षा, मानीटरिंग, लक्ष्य की पूर्ति समय पर की जाए और जो कार्य नहीं करता हैं उस पर कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जून और दस्तक अभियान 25 जून से 27 अगस्त तक चलेगा। जिसकी कार्ययोजना बनाएं और प्रचार-प्रसार कराएं। जिससे आम लोगों को अभियान की जानकारी हो। ताकि वह अपने 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो दवा पिलाए।
दस्तक अभियान में 0 से 5 साल के बच्चों में बीमारियों की पहचान कर उपचार, जांच व रिफरल सेवाएं घर-घर जाकर दी जाएं। बैठक में एसएमओ डब्ल्यूएवओ डॉ. अखलेश पटेल ने बताया कि पिछले पल्स पोलियो में जो कमियां थी, उनकी समीक्षा करें। उसकी पुर्नावृति नहीं की जाए। पड़ोसी राज्यों में केस निकल रहे हैं। इसलिए सतर्कता रखनी होगी। डब्ल्यूएचओ सुपरवाइजर सुपरवीजन करें। बी टीम पहले दिन से ही घर-घर दवा पिलाने का कार्य करें।
15 दिन में कार्ययोजना बनाकर भेजें
टीकाकरण अधिकारी डॉ. एमएल जैन ने दस्तक अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 5 साल तक के बच्चों में बीमारी की पहचान, उपचार जांच, रिफरल सेवाएं दी जाना हैं। कार्ययोजना सभी संस्थाएं 15 जून तक बनाकर भेजें। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि एनीमिया में कहां कमी हैं और उस कमी को कैसे दूर करेंगे, पुराने रिकार्ड देखे जो कर्मचारी काम नहीं करते हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि जैसीनगर 62 प्रतिशत है जोकि कम हैं। शाहपुर, रहारगढ़ भी कम क्यों है बीएमओ से जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए है कि मानीटरिंग की जाए, एएनएम की रिपोर्ट रिव्यू करें कोई अंतर नहीं हो । उन्हांने निर्देश दिए कि 15 दिन बाद सभी बीएमओ की समीक्षा की जाएगी जो कर्मचारी कार्य नहीं करता हैं कारण सहित जानकारी लेकर आएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. ममता तिमोरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. जेएस धाकड़, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. एमएल जैन, डा. अखलेश पटेल, डॉ. अभिषेक यादव आदि मौजूद थे।