भोपाल। लालघाटी क्षेत्र में समर कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बच्चे पर्यावरण का संदेश देने के लिए पैसे इकट्ठा कर पौधे रोपेंगे और पक्षियों को दाना-पानी देने वाले पात्र बनाना सीखेंगे। इस शिविर में 100 बच्चे शामिल हो रहे हैं।
शिविर में बच्चों को कहानी सुनाई जाएगी, उनसे प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। इसमें इस पर भी विचार किया जाएगा कि किशोर-किशोरियों को क्या मनोरंजक लगेगा। शिविर में हर्ष बंसल, भाव्या, स्वास्तिक, प्रांजल गुप्ता, भाविक, आदित्य, यशिका, तनुज, शौर्य, तनिष्क, इशिता, देव, कनिष्क आदि बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।