पिपलियामंडी। एक आवारा पागल कुत्ते द्वारा आज शनिवार को दो से तीन लोगो का काटकर घायल कर दिया गया। कुत्ते के हमले से घायल युवकों को मेकेनिक बल्लु कुरैशी (मामा) द्वारा घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे। यह मामला पिपलियामंडी चौपाटी बस स्टॉप का है। एक युवक घंभीर घायल होने से जिला चिकित्सालय रेफर किया।
विश्वसनीयसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुत्ते के पागल होने की जानकारी नपा सीएमओ प्रवीण सेन ने तुरंत एक्शन लिया और एक टीम गठित कर आवारा कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए। वही गठित की नपा कर्मचारियों की टीम ने चंद मिनटों मे कुत्ते को ढूंढ कर पकड़ लिया गया हैं। जिसे अब नगर से दुर जंगल मे छोड़ा जाएगा।