मनासा। उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा माननीय प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर पर्यावरण को संरक्षित करने के उददेश्य से विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05.06.2024 से स्वतंत्रता दिवस दिनांक 15.08.2024 तक आयोजित होने वाले 72 दिवसीय प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान के परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 08.06. 2024 को सिविल न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। आशुतोष यादव जिला न्यायाधीश, द्वितीय, शिवांगी सिंह परिहार, व्यवहार न्यायाधीश मनासा एवं मनासा बार सचिव जितेन्द्र गुलाटी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में भारत विकसित राष्ट्र की ओर रूख कर रहा है लेकिन हमे यह कदापी नही भूलना चाहिए कि विकसित राष्ट्र बनाते हुए हमे अधिक से अधिक वृक्षारोपण भी करना चाहिए ताकी हम हमारी आने वाली पीढी को एक हरा-भरा व खुशहाल देश उन्हे सौंप कर जावे।
इसलिए आईये और हम सब मिलकर संकल्प करते है कि हम अपने-अपने जन्मदिन पर एक-एक वृक्ष एवं पूरे वर्ष में 05-05 वृक्ष जरूर लगायेंगे।