नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नीमच जिले में सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत में जल संरक्षण के कार्यों के साथ-साथ वृक्षारोपण की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है।
इसी के तहत आज (शनिवार) जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान एवं जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद की उपस्थिति में स्प्रींग वुड एकेडमी के एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से 150 पौधे रोपने की तैयारी की गई। इसके तहत 150 गड्ढे खोदे गए और नीम, चम्पा और आंवला के 60 पौधे भी रोपित किए गए।
इस अवसर पर शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय नीमच के प्रभारी एन.सी.सी. डॉ महेन्द्र शर्मा, स्प्रींगवुड स्कुल एन.सी.सी. इंचार्ज कुलदीप सिंह, एन.सी.सी. कैडेट्स व जिला पंचायत स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।