भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इस्तीफा दे सकते हैं। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को त्याग पत्र सौंप सकते हैं। दरअसल, जीतू पटवारी की लीडरशिप में कांग्रेस पार्टी को एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।]
दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक
शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें सीडब्ल्यूसी के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी शामिल हुए।