नीमच। कल नीमच सिटी पीजी कॉलेज रोड पर स्थित जैन दिवाकर छात्रावास परिसर मे प्रतिमा स्थापित की गई है इसका अनावरण रविवार 9 जून को होने जा रहा है। नीमच-1 सिटी (पुरानी नीमच) की पुन्य धरा मे जन्म हुवा, यहां ये जन्म स्थली हे महाराज की। जैन दिवाकर प्रसिद्धवक्ता जगत वल्लभ प्रातः स्मरणीय अहिंसा तथा एकता के अग्रदूत पूज्य गुरू चौथमल मसा के तप तेजोमय जीवंत व्यक्तित्व तथा कृतित्व की प्रेरणा दायी स्मृति प्रत्येक श्रद्धाशील भक्तजनों दर्शकों के मानस पटल पर स्थायित्व प्रदान करे। इस उद्देश्य से उन्ही की पावन पवित्र जन्मभूमि नीमच नगर मप्र में केवल परिचय की भावना से परम श्रद्धाशील गुरु भक्त समाजरत्न स्व. उमरावसिंह चौधरी प्रेरणादायक की स्मृति में उनके सुपुत्र शेरसिंह चौधरी सुपौत्र बहादुरसिंह चौधरी द्वारा पूज्य गुरूदेव की मूर्ति स्थापित की जा रही है।