BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2024, 3:29 pm
KHABAR : आगर कलेक्टर की आईडी से बनाया फर्जी प्रमाण पत्र, कलेक्टर के मोबाइल पर एसएमएस पहुंचने पर हुआ खुलासा, 2 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। आगर जिला कलेक्टर की समग्र आईडी पर खाचरौद लोक सेवा केंद्र के कर्मचारियों ने रिटायर्ड फौजी का फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र बना डाला। मामले का खुलासा आगर जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मोबाइल पर एसएमएस पहुंचने पर हुआ। जिसके बाद खाचरोद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

 

गुरुवार को आगर जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मोबाइल पर समग्र आईडी का एक मेसेज आया था। जो की मूल निवासी प्रमाण-पत्र जारी होने के लिए आया था। सिंह के मोबाइल पर ओटीपी का मैसेज पहुंचा तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने जानकारी जुटाई तो प्रमाण-पत्र के लिए खाचरौद तहसील से आवेदन होने की बात सामने आई। कलेक्टर आगर ने इसकी जानकारी उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह को दी और उन्होंने एसडीएम साहू को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर खाचरौद पुलिस ने तहसील कार्यालय परिसर से एक स्टाम्प वेंडर के दो कर्मचारी, लोक सेवा केंद्र के एक कर्मचारी सहित एक ग्रामीण को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। देर रात पुलिस ने कृषि विस्तार अधिकारी संदीप करोड़े के प्रतिवेदन पर संदेही 2 लोगों पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

 

खाचरोद थाना प्रभारी अमित सारस्वत ने बताया कि मामले में कृषि विस्तार अधिकारी के प्रतिवेदन पर लोक सेवा केंद्र के राहुल पाटीदार मड़ावदा और पवन पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच को जा रही है। इसमें आरोपी और भी बड़ सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE