BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2024, 3:33 pm
KHABAR : पेयजल संकट से जूझ रही झुग्गी की महिलाएं, आठ दिन से समस्या का समाधान नहीं हुआ, नपा की जल शाखा में दिया धरना, पढे़ खबर

Share On:-

बैतूल। झुग्गी क्षेत्र की महिलाओं ने आज यानी शुक्रवार को पानी की समस्या से तंग आकर नगरपालिका की जल शाखा में डेरा डाल दिया। दो वार्डों की महिलाओ ने यहां धरना देते हुए 8 दिन से पेयजल संकट झेलने की समस्या बताई। उन्होंने क्षेत्र में किए गए एक बोरवेल पर कब्जे की भी शिकायत की शहर के गंज क्षेत्र स्थित लोहिया और राजेंद्र वार्ड की महिलाएं आज अपने बच्चो के साथ तीन किमी की दूरी तय कर भरी दोपहर में नगर पालिका पहुंची। उन्होंने जल शाखा में धरना देते हुए पेयजल समस्या पर जमकर हंगामा किया।


महिलाओं का कहना है की वे मजदूर पेशा वर्ग की महिलाए है।उन्हे मजदूरी पर भी जाना पड़ता है ऐसे में पानी न मिलने से वे परेशान हो रहे है। पानी के लिए उन्हे लंबी दूरी तय कर मार्केट की तरफ जाना पड़ता है।जहां से पानी भरने और लाने में उन्हे दिक्कत होती है। वहीं वार्ड में एक हैंडपंप था जिस पर वार्ड के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर उसमें अपना पाइप डाल लिया है।


जिसके कारण उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं की समस्या सुनने के बाद नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि तत्काल नगर पालिका के कर्मचारियों को वहां भेजा जा रहा है । जो मौके पर जाकर देखेंगे। अगर बोरवेल पर कब्जे जैसी स्थिति है तो उस हैंडपंप से कब्जा हटाया जाएगा और वार्ड वासियों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि दोनों वार्डों के बीच में बसे झुग्गी क्षेत्र छोटे आय वर्ग के परिवार रहते है। जिन्हें बीते आठ दिन से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE