नयागांव। शनिवार 08 जून 2024 को नगर परिषद नयागांव मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरदास सेनानी एवं अध्यक्ष मुकेश जाट के मार्गदर्शन में निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोत को बचाने के उद्देश्य से वार्ड 05 में जावदरोड रेल्वे स्टेशन नयागांव स्थित पीपलेश्वर महादेव म मंदिर नयागांव बावड़ी में श्रमदान कर बावड़ी की साफ सफाई की गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों, समाजिक संगठनों कर्मचारियों ने संयुक्त रूप में श्रमदान कर बावड़ी की साफ सफाई कि गई किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि पवनदास बैरागी, गुलाब सिंह राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश जैन, महेश धाकड़ एवम नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे।