खरगोन। मप्र लोकसेवा आयोग 2021 की परीक्षा में खरगोन की एक हौनहार बेटी स्वर्णिका वर्मा ने भी अपना परचम लहराते हुए मुख्य नगर पालिका के पद पर चयनित हुई है। खरगोन शहर के टैगोर पार्क कॉलोनी निवासी ओर कृषि उपज मंडी में कार्यरत लिपिक राजेश वर्मा की बड़ी बेटी स्वर्णिका वर्मा ने मप्र लोक सेवा आयोग की वर्ष 2021 में परीक्षा दी थी। जिसका रिजल्ट 6 जून को घोषित हुआ है। घोषित परीक्षा परिणाम में स्वर्णिका वर्मा ने अपनी लगन और मेहनत से मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद हासिल किया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्वर्णिका वर्मा आज खरगोन पहुंची जहां उन्होंने अपने माता पिता और भाई बहन के साथ शहर के कुंदा तट स्थित प्राचीन श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। स्वर्णिका की इस उपलब्धि पर माता-पिता सहित परिजनो और शहरवासियो ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सीएमओ के पद पर चयनित स्वर्णिका वर्मा का कहना है कि यह उसका दूसरा अटेम्प्ट था। जिसके लिए लगातार 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की थी। स्वर्णिका ने बताया कि पीएससी की वर्ष 2021 में आयोजित परीक्षा में 1400 अंको में से 740 अंक प्राप्त किए हैं।