नीमच। नगर पालिका परिषद,नीमच द्वारा 5 जून से 16 जून तक मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन अभियान के तहत न.पा.अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपडा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पाकिा अधिकारी के नेतृत्व में नीमच शहर में नालों के गहरीकरण का कार्य निरंतर जारी है । इस अभियान के तहत पोकलेन मशीन व जेसीबी मशीन की मदद से नीमच सिटी पुलिया से शाहबुद्दीन बाबा वाले रोड़ पर तथा प्राईवेट बस स्टेंड छोटी पुलिया के यहां गहरीकरण कर बड़ी मात्रा में मिट्टी निकालकर ढेर लगाये गए हैं । नगर पालिका परिषद,नीमच द्वारा नालों के गहरीकरण से निकली उपजाऊ मिट्टी कृषकगणों व आम नागरिकों को निरूशुल्क लेजाने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभापति धर्मेश पुरोहित ने कहां कि कृषकगण व नागरिक अपने खेत व बगीचों हेतु नालों के गहरीकरण से निकली मिट्टी को अपने संसाधनों से शाहबुद्दीन बाबा रोड़ व प्राईवेट बस स्टेंड पुलिया से ले जा सकते हैं।
नीमच मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक जल स्त्रोंतों के सरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु संचालित विशेष अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा न.पा.अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जन सहयोग से जारी विभिन्न गतिविधियां के तहत 9 जून को प्रातरू 07 से 09 बजे तक गांधी वाटिका टाऊन हॉल के समीप शहीद पार्क पारसी बावड़ी में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था सहित अन्य स्वंय सेवी संस्थाओं व पर्यावरण प्रेमी नागरिकों के सहयोग से बगीचे पारसी बावड़ी का सफाई अभियान चलाया जावेगा एवं सांय काल 4 से 6 बजे तह गांधी वाटिका नीमच में स्कूली छात्र-छात्राओं की जल संरक्षण विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है । उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका के उपयंत्री श्री अंबालाल मेघवाल एवं स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम नागदा ने शहर के नागरिकों से पारसी बावड़ी व बगीचों की सफाई में सहभागिता निभाते हुए श्रमदान करने तथा सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों के छात्र छात्राओं से निबंध व चित्रकला में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है ।
राधाकृष्ण तालाब का 1.72 करोड़ लागत से होगा सौंदर्यीकरण-चौपड़ा
- ग्वालटोली स्थित तालाब में न.पा.ने चलाया सफाई अभियान
- संकल्प पर्यावरण संस्था ने श्रमदान कर निभाई भागीदारी
नीमच रू मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक जल स्त्रोंतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु संचालित विशेष अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा न.पा.अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपडा के मार्गदर्शन में जारी विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत शनिवार 8 जून को इंदिरानगर व ग्वालटोली के मध्य स्थित राधाकृष्ण तालाब ग्वालटोली में जनसहयोग से सफाई अभियान प्रातरू 07 से 09 बजे तक चलाया गया । अभियान के अंतर्गत स्वाति गौरव चौपडा,भा.ज.पा.मण्डल अध्यक्ष योगेश जैन,सभापित प्रतिनिधि अशोक जोशी,पार्षद हरगोविन्द दीवान, भरत अहीर की उपस्थिति में न.पा.के अधिकारियों कर्मचारियों व संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के पदाधिकारियों ने श्रमदान कर तालाब से करीब तीन ट्राली कचरा एकत्रित कर ट्रंचिन्ग ग्राउड पहुंचाया व जेसीबी की मदद् से खुदाई भी की गई। कार्यक्रम के दौरान न.पा.अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपडा ने अभियान में सहयोग करने वाले संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था सदस्यों सहित श्रमदानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि आप सभी के सहयोग से हम इस अभियान में सफल हो सकते हैं । चौपडा ने कहां ग्वालटोली का यह राधाकृष्ण तालाब शहर की अमूल्य धरोहर है इसे हमने अमृत 2.0 योजना में शामिल किया है,जिसमें 1.72 करोड की लागत से इसका गहरीकरण व सौदर्यीकरण किया जावेगा। साथ ही शहर में भूमिगत जल स्तर के सुधार हेतु रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के नियम को सख्ती से लागू किया जावेगा ताकि शहर में भूमिगत जल स्तर अच्छा हो सके। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेश जैन,पार्षद हरगोविन्द दिवान,भारत सिह अहीर,संकल्प पर्यावरण संस्था के जगदीश शर्मा,नवीन कुमार अग्रवाल,जुजर बाई बोहरा,रमेश मौरे,अजय भटनागर,हरविल्लभ मुच्छाल,डॉ.राकेश शर्मा,किशोर बागडी ने भी जल स्त्रोंतो के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए अपने महत्व पूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये। अभियान के तहत न.पा.अध्यक्ष सहित समस्त श्रमदायियों ने तालाब से सुखी झाड़िया,पॉलिथीन तथा तालाब में प्रवाहित पूजन सामग्री व कपड़े सहित अन्य कचरा एकत्रित किया। सफाई अभियान में समाज सेवी गौरव चौपडा,सहायक संत्री अभिलाषा चोरसिया,कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा,उपयंत्री श्री अम्बालाल मेघवाल,राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर,स्वास्थ्य अधिकारी श्री घनश्याम नागदा,स्वच्छता विकास अभियान संस्था के डॉ.एच.एन.गुप्ता,इंजीनियर बाबूलाल गौड़,राजकुमार सिन्हा,दुलीचंद कनेरिया न.पा.के स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज,दिनेश टाक,श्यामलाल घेंघट, सुरेश पंवार,राजेन्द्र उपाध्याय सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने भी श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल ने किया।