नीमच। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनागम ,दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मैन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन के तत्वाधान में गौधाम बालाजी नीमच पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रुप के द्वारा नीम के पौधे लगाए गए। तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा गौ माता को हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विजय विनायक जैन ब्रोकर, सभी ग्रुप के अध्यक्ष गण महावीर सोनी ,सुनील बाकलीवाल ,नवीन विनसयका, विशाल विनायका ,संगीता सरावगी, आभा विनायका, राजेंद्र सोनी, महेंद्र गदिया, प्रदीप विनायकस , सिद्धार्थ अजमेरा, गीत सरावगी, निखिल बज, हंसा बज, आदि समाज जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने दी।