BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2024, 11:14 am
KHABAR : नीमच के वार्ड नंबर 22 की बदल रहीं तस्वीर, अब बारिश के दिनों में नहीं घुसेगा भोलाराम कंपाउंड के घरों में बरसात का पानी, नवीन सड़कों का भी करवाया निर्माण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के वार्ड नंबर 22 की तस्वीर अब बदलती दिखाई दे रहीं हैं, यहां वर्षों से अटके हुए कार्यों को अब गति मिलती दिख रहीं हैं। 
नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 22 के विभिन्न क्षेत्रों में वार्ड पार्षद अरूण प्रजापति ने विकास कार्यों को गति दिलवाई हैं,और तो और वार्ड में वर्षों पुरानी समस्याओं का भी अब समाधान होता दिखाई दे रहा हैं। पार्षद प्रजापति ने वार्ड के कुम्हारा गली में वर्षाे से क्षतिग्रस्त हों चुकी सड़कों के निर्माण के लिए उसे परिषद में स्वीकृत करवाने हरसंभव प्रयास किए, जिसके बाद कुम्हारा गली की तीनों गलियों में 11 लाख 50 हजार रुपए की लागत से तीनों नवीन सीसी सड़कों का निर्माण कार्य हों चुका हैं। आपकों बता दे की इन सड़कों का निर्माण पूर्व में करीब 08 वर्ष पहले हुआ था,और यह सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हों चुकी थी। लेकिन पार्षद अरूण प्रजापति ने अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए वार्ड में इन सड़कों के लिए संघर्ष किया,और नवीन सड़कों का निर्माण करवा कर वार्डवासियों को अनुपम सौगात दी हैं। वही वार्ड क्रमांक 22 के अंतर्गत आने वाले भोलाराम कंपाउंड के रहवासी भी बरसात में घरों में पानी भराने की समस्या से बड़े परेशान थे, यहां के रहवासियों ने भी पूर्व में कई बार हरसंभव प्रयास किए। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हों पा रहा था,मगर भाजपा पार्षद अरूण प्रजापति ने क्षेत्र के रहवासियों की समस्याओं को समझा और उन्हें उनकी इस समस्या का समाधान करवाने का भरोसा भी दिलवाया। जिसके बाद प्रजापति ने परिषद में इसका मुद्दा उठाया,और नपा के उपयंत्रियो से क्षेत्र का दौरा करवाया। तथा नवीन नाली के लिए जगह का चयन कर स्टीमेट बनवाया। पार्षद अरूण प्रजापति ने यहां भी सक्रियता का परिचय दिया,और शीघ्र से शीघ्र टेंडर तथा अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया को पूर्ण करवा कर भोलाराम कंपाउंड में नवीन नालियों का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया हैं। इससे क्षेत्र के रहवासियों को बड़ी राहत मिलेगी,और अब बरसात के समय लोगों के घरों में पानी नहीं घुसेगा। पार्षद अरुण प्रजापति ने मीडिया से चर्चा में कहा की,वार्ड की जनता ने ट्रिपल इंजन वाली भाजपा सरकार पर भरोसा जताया हैं। 
प्रजापति ने कहा की ऐसे में हमारा भी नैतिक दायित्व हैं की वार्ड के रहवासियों को सर्वांगीण सुविधा मुहैया करवाए,पार्षद अरुण प्रजापति ने बताया की उन्होंने वार्ड की दशा और दिशा बदलने और भी कार्य प्रस्तावित किए हैं। जिनके लिए वे आने वाले समय में परिषद में आवाज बुलंद करेंगे,और उन कार्यों को भी शीघ्र प्रारंभ करवा कर वार्ड का सर्वांगीण विकास करवाएंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE