भोपाल। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन ने महेश नवमी के उपलक्ष्य में शनिवार को साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया। जिसमें समाज की लगभग 200 महिलाओं ने साड़ी पहनकर रैली निकाली और भारतीय संस्कृति और परंपरा का संदेश दिया। दक्षिणांचल महिला संगठन अध्यक्ष अंजना माहेश्वरी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को बताना था कि धार्मिक स्थलों की अपनी एक मर्यादा होती है, वहां पारंपरिक वेशभूषा में ही जाएं। जो कि सनातन धर्म की परंपरा और संस्कृति है।
वॉकथॉन का शुभारंभ महापौर मालती राय ने धर्म ध्वज दिखा कर शुरू किया। पीले रंग की साड़ी और लाल दुपट्टा पहनकर महिलाएं अरेरा कॉलोनी के हिमांबरा मंदिर से लेकर दत्त मंदिर पहुंची। दल मंदिर में इग्नू की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. स्मृति भार्गव से एक सामाजिक संदेश के बोर्ड मंदिर में साड़ी पहन कर ही आएं का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि शोभा लाहोटी, रंजना बाहेती, राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड, सचिव दीपिका सुरजन, मनीषा, जयश्री, करुणा, सुनीता, सुधा, स्वधना, शर्मिला सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर महिलाएं हाथ में बैनर लेकर चल रही थी जिसमें लिखा था स्लोगन- भारत की पहचान है साड़ी,नारी का सम्मान है साड़ी,हम सब मिलकर करें बखान,जिसे पहन कर बड़े हमारा मान।