नयागांव। रविवार दिनांक 09 जून 2024 को भी नगर परिषद नयागांव मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सेनानी एवं अध्यक्ष मुकेश जाट के मार्गदर्शन में दूसरे दिन भी निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोत को बचाने के उद्देश्य से वार्ड 06 स्कूल परिसर में स्थित बावड़ी में श्रमदान कर बावड़ी की साफ सफाई की गई एवं वार्ड 12 में स्थित तलाई का गहरीकरण का कार्य भी निरन्तर जारी है, जिसमें समाजिक संगठनों कर्मचारियों ने संयुक्त रूप में श्रमदान कर बावड़ी को साफ किया।
इस अवसर पर शुभम सोनी, दिलीप धाकड़, राजेश राठौर, दीपक जोशी, सोनू परिहार, देवेंद्र रामावत, राहुल जेन, अंकित मीणा, गुलाब मेघवाल, समरथ, मनोहर खत्री, बाबू राठौर, अमित, दिनेश राठौर, नगर परिषद कर्मचारियों सहित कई लोगों ने इस भागीरथ अभियान में भाग लेकर श्रमदान किया गया।