BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2024, 4:18 pm
BIG NEWS : छोटा पड़ा पंडित मिश्रा की कथा का पांडाल, पहले दिन 50 हजार लोग पहुंचे, बीजेपी नेताओं के बैनर-पोस्टर से पटा तीर्थनगरी क्षेत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

खंडवा। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा कर रहे हैं। रविवार को पहले दिन कथा में 50 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं के आगे कथा पांडाल छोटा पड़ गया। लोगों ने सड़क मार्ग पर पेड़ों की छांव में बैठकर कथा का श्रवण किया। बता दें कि पंडित मिश्रा ही इस कार्यक्रम के आयोजक हैं।

हालांकि तीर्थनगरी क्षेत्र को भाजपा नेताओं, खासकर बड़वाह, मांधाता विधायक और उनके समर्थकों ने बैनर-पोस्टर से पाट दिया है। कदम-कदम पर पंडित प्रदीप मिश्रा के फोटो के साथ नेताओं ने अपने कट-आउट लगा दिए। गौरतलब है कि पंडित मिश्रा ने इस कथा का आयोजन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग होने से किया हैं। वे देश के सभी बारह ज्योतिर्लिंग पर शिवमहापुराण कथा करेंगे।

इधर, पंडित मिश्रा ने कहा था कि उनकी कथा में कोई वीआईपी नहीं रहेगा। लेकिन कथा पांडाल में बैठक के लिए कई लोगों को वीआईपी पास बांटे गए। यहां तक कि भाजपा नेताओं ने अपने समर्थकों को इकट्ठा कर लिया। कथा स्थल पर धार्मिक माहौल कम और ज्यादा राजनीतिक हैं। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने वन-वे व्यवस्था कर रखी है। ओंकारेश्वर से इंदौर आने वालों को सनावद होकर आना पड़ रहा है।‌ कथास्थल थापना गांव जाने के लिए मोरटक्का से वन-वे दिया है। जिससे कि जाम से राहत मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE