उज्जैन। पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है जो की कार से स्पेशल आयशर ट्रक की चोरी करने कई राज्यों में जाता था। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन ट्रक सहित कार बरामद की है।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुजरात और हरियाणा के चोर और खरीदार को पकड़कर आयशर सहित चार वाहन जब्त कर लिए। पता चला कि कुछ बदमाश प्रदेश भर से आयशर चोरी कर रहे है। इस पर खोजबीन कर हरियाणा के सलीम पिता सईद खान निवासी हरियाणा, फारूक पिता तैय्यब खान अलवर राजस्थान को पकड़ा। पता चला दोनों अपने साथी लोकेंद्र सिंह राजपूत के साथ मिलकर ब्रीजा कार से प्रदेश भर में घूमकर आयशर की रेकी करते थे।
खास बात यह है कि बदमाशों ने जेल में गिरोह बनाने के बाद छूटते ही वारदातें की हैं। मौका मिलते ही आयशर को चुराकर गुजरात के रमजान और राजू के द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों से पेटलावद, रतलाम और बडनगर से चुराई हुए तीन गाड़ी जब्त की है। पुलिस ने चारों को रिमांड पर लिया है वही लोकेंद्र को तलाश कर रहे हैं।
गिरोह मॉडल 1110 और 1140 के लॉक तोड़कर उड़ाने में माहिर है। चोरी के तीनों मामले में 10-10 हजार रुपए इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन वाहन जब्त किए हैं।