BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2024, 11:17 am
BIG NEWS : नीमच जिले का तिलस्वा रोड और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली, जब अचानक हुई ये दुर्घटना तो मच गई अफरा-तफरी, हादसे की भनक लगते ही दौड़े ग्रामीण व एंबुलेंस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। सिंगोली थानांतर्गत तिलस्वा महादेव रोड़ पर रविवार रात में एक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रॉली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी यात्री तहसील के ग्राम कोज्या निवासी है, जो भील समाज के हैं और मन्नत पूरी करने के लिए मालादेवी के स्थान पर गए थे। लौटते समय ट्रॉली पलट गई और यह हादसा हो गया। फिलहाल सभी घायलों का जिला चिकित्सालय नीमच में इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को ग्राम कोज्या निवासी भील समाज के लोग ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तिलस्वा रोड स्थित गांव लालगंज के समीप मालादेवी माताजी के स्थान पर मन्नत पूरी करने गए थे। लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से सिंगोली में प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रेफर किया गया।

जहां जिला चिकित्सालय में घायलों का उपचार जारी है। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। गनीमत यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घायलों का हालचाल जानने जिला चिकित्सालय तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, नवीन गर्ग, पटवारी घनश्याम पांडेय आदि पहुंचे। उपचार में हर संभव मदद का उन्होंने भरोसा दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE