नीमच पुलिस में नवागत एसपी के चार्ज संभालने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव आया है लेकिन इन दिनों बड़े अफसरों या टीआई को नजर अंदाज कर छोटे पुलिसकर्मी पीड़ितों का जमकर परेशान कर रहे है जिसकी शिकायत भी एसपी तक पहुंची है
मामला जीरन थाना क्षैत्र के चीताखेड़ा का है जहां पर भी एक सुसाइट नोट वायरल हो रहा है, इस मामले को लेकर पिड़ित विष्णुलाल ब्राहम्ण द्वारा बताया गया कि कई बार आवेदन और शिकायत किये जाने के बाद अभी तक कार्रवाही नही होने को लेकर अब आत्मदाह करने की चेतावनी दी है पीड़ित का विष्णुलाल ब्राहम्ण ने बताया कि चिताखेड़ा पुलिस व मास्टर के द्वारा एक लाख रूपये की मांग की जा रही है नही दिये तो अफीम के केस में फंसा देगें और तेरे लड़के और लड़की को उठा ले जायेंगे, काफी परेशान होकर लाचार हो गया हूं अब आत्महत्या के अलावा कोई उपाय नही है, पिड़ित विष्णुलाल ने बताया कि पिछलें कुछ माह पहले एक वाहन खरीदा था जो चोरी का निकला उसकी जानकारी उसको नही थी उसके बाद भी उसे जेल की हवा खानी पड़ी और कोर्ट में केस चला, इसी मामले को लेकर परेशान किया जा रहा है मेरे घर से पुलिसद्वारा बिती रात बाइक भी उठाकर ले गये ।
वही पिड़ित मामले को लेकर चीताखेड़ा पुलिस से बात करना चाही तो सम्पर्क नही हो पाया ।