रेवली देवली। भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल ने मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही ग्राम मालखेड़ा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आतिशबाजी कर एवं लड्डू बाटकर एवं एक दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर मालखेड़ा, नेवड, बोरखेड़ी कला, रेवली देवली सहित कई गांवों के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा ने सभी को मिठाई खिलाकर एनडीए सरकार बनने पर बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हेजराजसिंह शक्तावत, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप धाकड़, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष घीसालाल बेरवा, मोहन नागदा मंडल मीडिया प्रभारी, धीरज बैरागी, वीरेंद्र पाटीदार, प्रजापति नेवड़ सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।