BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2024, 12:42 pm
KHABAR : नीमच में बारिश के पहले जल स्रोतों के संरक्षण का अभियान, नपा ने पंचवटी कॉलोनी चैतन्य बालाजी स्थित पुलिया के यहां की नालों की सफाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पंचवटी कॉलोनी चैतन्य बालाजी स्थित पुलिया के यहां जल स्रोतों के संरक्षण अभियान के तहत आज नालों की सफाई का अभियान चलाया गया। यह नाला वार्ड नंबर 24 और 35 के बीच स्थित है। आज सुबह 7 बजे शुरू किए गए सफाई अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित, राजस्व सभापति वंदना खंडेलवाल, रूपेंद्र लोक्स, आलोक सोनी, अशोक जोशी, सुनील कटारिया, नवीन अग्रवाल राकेश वर्मा, किशोर बागड़ी, नगर पालिका अधिकारी घनश्याम नागदा, कन्हैया लाल शर्मा टेकचंद बुनकर, पर्यावरण प्रेमी और और स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 
उल्लेखनीय है कि इस नाले में गंदगी की भरमार है। मानसून के आने की तैयारी है। ऐसे में अब नगर पालिका ने शहर के नालों की सफाई का अभियान छेड़ा है। नगर पालिका अब चेती है। हालांकि बारिश से ऐन पहले शुरू किए गए इस अभियान पर लोगों का संशय है। आम जनता के मनो मस्तिष्क में यह धारणा रेंग रही है कि बारिश से पहले शुरू किया गया यह अभियान मात्र औपचारिकता है। लोगों का यह भी कहना है कि एक नाले की सफाई का कार्य केवल एक-दो दिन जेसीबी चला कर किया जाता है। फिर उसे अधूरा छोड़ दिया जाता है। इस अभियान से कोई फलदायक परिणाम नहीं मिलने वाला। फिर एक बार नगर पालिका अध्यक्ष ने जनता से सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE