चित्तौड़गढ़। महेश नवमी पर्व पर नगर सभा द्वारा आयोजित एवं समदानी ग्रुप द्वारा प्रायोजित माहेश्वरी प्रीमियर लीग पूरे परवान पर है। नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री सांस्कृतिक मंत्री मुकेश सोमानी ने बताया कि 5 दिन चलने वाली यह क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। कार्यक्रम संयोजक व दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त मंत्री प्रवीण लढ़ा व शिव डाड ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी 6 मैच एनसीसी निम्बाहेड़ा कप्तान अंकित काबरा, नवरत्न वॉरियर्स कप्तान वैभव मुँदडा, प्लेयर्स कप्तान दीपक काबरा, शंभुपुरा रॉयल्स कप्तान महेश गदिया के बीच खेले गये। जिसने मैन ऑफ़ दी मैच प्रखर गदिया, अंकित काबरा, शुभम् भूतड़ा, प्रध्युमान पलोड रहे। निलेश तोशनीवाल व भरत मुँदडा ने बताया कि एनसीसी निम्बाहेड़ा ने लीग जीतकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है। पूरे मैच का लाइव प्रशारण यूट्यूब चौनल विनायक लाइव उदयपुर और क्रिक हीरोस पर माहेश्वरी प्रीमियर लीग के नाम से किया जा रहा है। समारोह में पधारे अतिथि उप ज़िला कलेक्टर उदयपुर रमेश चंद्र बहेड़िया का अशोक समदानी कृष्ण समदानी, पूर्व चेयरमैन महेश ईनानी, डॉ जे एल पूंगलिया,जुगल किशोर बिरला, गोविंद गदिया, गोपाल मुँदडा, राम प्रसाद मुँदडा, प्रह्लाद हेड़ा, नरेंद्र बल्दवा, ओम प्रकाश खटोड़,अर्जुन मुँदडा, कैलाश तोशनीवाल, सुरेश चेचानी, गांधीनगर इकाई के अध्यक्ष सुरेश बाँगड, कैलाश भूतड़ा, नटवर भंडारी, सत्यनारायण ईनानी, राजेंद्र सोमानी, जमना लाल डाड, जगदीश डाड, कमलेश जेथलीया, ने सॉल, पगड़ी और उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया, सभी अतिथियों ने खेलने वाले खिलाड़ियों और आयोजक टीम के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। पधारे हुए सभी अतिथियों का आयोजक समिति के शुभम् समदानी, रौनक़ ईनानी, राघव काबरा, विजय बाँगर, शुभम्-तुषार नामधरानी, सुमित बहेड़िया, गौरव खटोड़, अनुपम भण्डारी, राजू तोषनिवाल ने उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। मंच संचालन भरत लढ़ा, प्रवीण लढ़ा ने किया,और मैच की एंकरिंग विष्णु आगाल ने की।