इंदौर। एमटीएच में पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होने ने मरीजों और डॉक्टरों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। सोमवार को गुस्साए रिजेडेंट डॉक्टर्स ने डीन ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
डॉक्टरों का कहना है कि पानी नहीं होने से मरीज, परिजन सहित पूरे स्टाफ की परेशानियां बढ़ती जा रही है। पीने का पानी तो उपलब्ध है लेकिन वॉश बेसिक, वॉश रूम यहां पर्याप्त में पानी उपलब्ध नहीं होता। इससे ऑपरेशन सहित अन्य कामों में भी परेशानी होती है। इससे गंदगी फैल रही है जिससे इन्फेक्शन का खतरा है। डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि अस्पताल परिसर में चार बोरिंग है जो सूख गए हैं। इसके चलते टैंकरों से पानी सप्लाय किया जा रहा था। डॉक्टरों से समस्या जानकर आज से ही टैंकरों की संख्या बढ़ा दी गई है।