गुना। सिख समाज के आराध्य श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व को जन सेवा के रूप में मनाया गया। गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर बनारसी परिवार बलवंत सिंह एवं हॉकी मित्र मंडल के द्वारा लुशन का बगीचा अशोकनगर रोड पर शहीदी पर्व पर सिखों के आराध्य गुरु अर्जन देव जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया गया शहीदी पर्व पर छबील ठंडा मीठा शरबत की सेवा कर मनाया गया। इस अवसर पर बलवंत सिंह शक्ति सिंह अग्निवंशी राकेश वैष्णव राधेश्याम गुप्ता राजेंद्र जगताप मनोज चौरसिया प्रदीप सक्सेना जितेंद्र अग्निवंशी अखलाक खान उपस्थित रहे।