शाजापुर। आज शुजालपुर में अशोक मीणा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा उच्च शिक्षा तकनीकी एवं आयुष मंत्री इंद्र सिंह परमार ओर शाजापुर के डिप्टी कलेक्टर को लंबित मांगों को लेकर एक मांग पत्र दिया गया। जिसको लेकर मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि आपकी जो मांगे हैं वह जायज है और मैं आपकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का एवं पूरा करवाने का प्रयास करूंगा।
ज्ञापन अशोक मीणा गोविंद सिंह जोनवाल आरती माहेश्वरी बिंदिया सोनी द्वारा दिया गया
अशोक मीणा द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की न्यायपूर्ण लंबित मांगे हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि हम आपके मानदेय में प्रतिवर्ष 1000 रुपए की बढ़ोतरी करेंगे वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट के समय जो राशि मिलने कि वह आज दिनांक तक नहीं मिली ऐसे गंभीर विषय को लेकर मंत्री इंद्र सिंह परमार से चर्चा की गई जिस पर मंत्री ने कहा कि जल्दी ही महिला बाल विकास मंत्री से मुलाकात कर इन सारी समस्याओं को दूर करवाऊंगा।