गुना। जिला रोलर स्केटिंग संघ गुना के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली द्वारा राष्ट्रीय एवं राजस्थान की स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड वितरण कर सम्मान किया। इसी के साथ ही श्री जैन ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हे बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की आप सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर गुना जिले का मान बड़ाऐं। इस अवसर पर मुख्य रूप से गुना अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने स्केटिंग समर कैंप के समापन पर सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और सभी खिलाड़ियों को बधाईयां प्रेषित की।