नीमच। शैक्षणिक सत्र 2024 -25 में शासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक के लिए नवीन आवेदकों के पंजीकृत आवेदकों की जानकारी को अद्यतन करने हेतु विभागीय GFMS पोर्टल पर सुविधा 15 जून 2024 तक उपलब्ध है ।
नवीन आवेदक जो शासकीय शालाओं में अतिथि शिक्षक के रूप कार्य करने हेतु इच्छुक है वे लिंक के माघ्यम से पंजीकरण कर सकते है। आधार ई-केवायसी ,शैक्षिणिक एवं व्यावसायिक योग्यता की जानाकारी , शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 या उसके पश्चात उत्तीर्ण की जानकारी अपलोड करने के उपरांत पंजीकरण में दर्ज समस्त योग्यताओं की मूल अंकसूची लेकर संकुल प्राचार्य से आवेदन को ऑनलाइन सत्यापन उपरांत स्कोर कार्ड जनरेट होगा। पूर्व से पंजीकृत आवेदकों को शैक्षिणिक/व्यावसायिक योग्यता दर्ज करने के पूर्व अपनी प्रोफाइल अनलॉक कर नवीन शैक्षिणित एवं व्यावसायिक योग्यता की जानकारी अपडेट/संशोधित करना होगी एवं अपडेट/संशोधित जानकारी संकुल प्राचार्य से आनलाइन सत्यापित कराई जाना होगी। विभाग द्धारा उक्त कार्य हेतु अंतिम तिथि 15 जून 2024 निर्धारित की गई है। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा ने दी।