BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2024, 8:28 pm
BIG NEWS : शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई, कुकड़ेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश, जहां से जारी हुआ ये बड़ा आदेश, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया सर तथा एसडीओपी मनासा के द्वारा क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा गुण्डा बदमाश तत्वों एवं अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। जिनके मार्गदर्शन में भारसाधक अधिकारी सउनि दिलीप कुमार के नेतृत्व में कुकड़ेश्वर पुलिस टीम द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने वाले आरोपियों के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुकड़ेश्वर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 10.06.2024 को थाना कुकड़ेवर एक लेखी आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें पटवारी हल्का नंबर 78 हतुनिया के पटवारी भरत धाकड़ द्वारा अपने आवेदन में बताया गया कि शासकीय भुमि सर्वे क्रमांक 864, रकबा 2.520 के तालाब की भुमि पर हतुनिया निवासी कैलाश पिता गोपाल गुर्जर, पप्पु पिता देवीलाल गुर्जर, पवन पिता रुघनाथ गुर्जर तथा तुलसीराम पिता गोपाल गुर्जर के द्वारा जेसीबी मय वो ट्रैक्टर की सहायता से अवैध खनन बिना अनुमति के किया जा रहा था।
जिन्हे रोकने हेतु तहसीलदार रामपुरा मय मौजा पटवारी व ग्राम कोटवार द्वारा खनन रोकने से मना किया गया जिस पर उक्त आरोपीगण द्वारा तहसीलदार के साथ गाली गलोच कर शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाई गई। जो उक्त आवेदन पर थाना कुकड़ेश्वर पर आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 188/2024 धारा 353,294,506,323,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई व आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण कैलाश पिता गोपाल गुर्जर, पप्पु पिता देवीलाल गुर्जर, पवन पिता रुघनाथ गुर्जर तथा तुलसीराम पिता गोपाल गुर्जर निवासीगण हतुनिया का जेल वारंट तैयार कर आरोपीगण को न्यायिक निरोध में भेजा गया।

सराहनीय कार्य - 
उक्त कार्यवाही में भारसाधक अधिकारी सउनि दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस परिवार कुकडेश्वर की सराहनीय भूमिका रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE