खरगोन। जिले के मंडलेश्वर से इंदौर को जल आपूर्ति करने वाली जलूद इंदौर पाइप लाइन प्रथम और द्वितीय चरण के रविवार लगभग 10 .30 से 11 बजे के बीच फुट जाने से जहाँ इंदौर नगर में लोगो को जल संकट का सामना करना पड़ेगा वही ग्राम जलूद के किसानों को फसल बर्बाद होने से बड़ा नुकसान हुआ है। जलूद इंटेक वेल के नजदीक ही पाइप लाइन फूटी है। अप्रैल माह में भी पाइप लाइन फूटी थी।
पाइप लाइन फूटने से खेतों में पानी भर गया है किसान खेतो में पहुँच कर अपनी फसलों को बर्बाद होते देख दुखी हो रहे है लेकिन पी एच ई मण्डलेश्वर डिवीजन का कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसानों के साथ खड़ा नही दिखा ।किसान भगवान जमादार जो कि राधेश्याम सेंगर की जमीन जोतते है उनका कहना है कि बार बार पाइप लाइन फूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। 27 फरवरी 2024 को भी जब जलूद और इंटेक के बीच पाइप लाइन फूटी थी तब भी किसानों का बहुत नुकसान हुआ था लेकिन मुआवजा अभी तक नही मिल सका है।
अब देखना यह है कि प्रशासन कोई एक्शन लेता है या फिर गलतियों पर पर्दा डालती रहेगी या इसी तरह किसान आत्महत्या करता रहेगा।