दतिया। दतिया में अशोक कुशवाहा हत्याकांड को लेकर कुशवाहा समाज के लोग भारी संख्या में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां समाज के लोगों दतिया पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बता दें कि, बीते मंगलवार शाम जमीनी विवाद में दंपति पर पड़ोसियों ने हमला कर फायर कर दिया था। गोली लगने से अशोक कुशवाहा की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस में मुख्य आरोपी अरुण यादव और छोटू यादव सहित 3 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। जिनकी तलाश जारी है।