गुना। मप्र शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल निर्देशानुसार, कलेक्टर सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में जल गंगा संर्वधन अभियान 5 जून से 16 जून तक चलाया जा रहा है। इसमें पुरानी जल संरचनाएं, जो अनुपयोगी है उनके जीर्णाेद्धार एवं मरम्मत कार्य कराया जाकर अनुपयोगी संरचनाओं को उपयोगी बनाया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राघौगढ़ शैलेंद्र यादव ने बताया कि जनपद पंचायत राघौगढ़ की क्षेत्रांतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों मे पंचायत भवन और आंगनवाड़ियों मे रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य किया गया। साथ ही प्रति ग्राम पंचायत 5-5 के मान से शासकीय हेण्डपम्पों एवं शासकीय कूपों पर कार्य कराया जा रहा है।
इसी क्रम में मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर परिसर की सफाई कराई गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान शासन की मंशा के अनुरूप नगर परिषद आरोन द्वारा मुख्य मार्ग स्थित दास हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई गई। कलेक्टर ने जनपद पंचायत गुना के ग्राम पंचायत पुरैनी के अंतर्गत ग्राम कंजा का निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय कुएं के जीणोद्धार एवं पहुंच मार्ग के लिये रास्ता बनाने के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद गुना गौरव खरे को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि इस शासकीय कुएं की हाइट बढायी जाये और कुएं के चारों ओर चौनलिंक बनवायी जाए। इसी तरह कुएं के आसपास तथा रास्ते के पास वृक्षारोपण कार्य किया जाये। गांव से कुएं तक पहुंचने के लिये बीच में निजी भूमि मालिक से चर्चा कर सहमति के आधार पर रास्ता निकालने की कार्यवाही की जाए।
योजना के तहत खेरीखता गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल बचाव को लेकर संगोष्ठी की गई। इसमें ग्रामीणों को वर्षा जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गयी। आईएसए टीम के साथ वीडव्लूएससी सदस्यों ने ग्राम के पास के नाले में श्रमदान भी किया तथा आंगनवाड़ी केंद्र पर एफटीके से पानी की जांच पुनः प्रशिक्षण दिया। साथ ही एफटीके किट भी वितरण की गई।