खरगोन। भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के आह्वान पर केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान तथा केंद्रीय विद्यालय कसरावद के द्वारा प्राचार्य जे .पी. वोहरा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में दिनांक 5 जून से 12 जून तक पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नारे लेखन, चित्रकारी, एवं सेमिनार आयोजित किए गए एवं इस तारतम में आज केंद्रीय विद्यालय से गायत्री मंदिर तक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया नलों की टोटियों को खुला ना छोड़ने मकान बनाते समय हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा ने को लेकर लोगों में जागरूकता किया गया केंद्रीय विद्यालय के बच्चों की रैली श्रीनगर कॉलोनी पहुंची तो वहां समाजसेवी राजेश बडोले द्वारा बच्चों का जलपान एवं शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया साथ ही राजेशबड़ोले जी के परिवार ने भी बच्चों से चर्चा की एवं घर में रखे बैलगाड़ी के मॉडल दिखाएं बड़ोले जी ने बताया कि वह स्वयं भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक रहते हैं।
कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक मुकेश कुमार खोटे एवं विज्ञान के शिक्षक दीपक सिंह मंडलोई उपस्थित भी उपस्थित रहे।