नीमच। 1 जुलाई 2024 से नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 लागू होने जा रहा है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नीमच जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार और एसपी अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में टाउन हॉल में नवीन अपराधिक अधिनियम के संबंध में ट्रेनिंग दी जा रही है।
आज नीमच के टाउन हॉल में आयोजित प्रशिक्षण में नीमच जिले के सभी थानों से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। जिन्हें मास्टर ट्रेनर डीएसपी वैशाली सिंह, थाना प्रभारी जावद जितेंद्र वर्मा, एडीपी और न्यायालय की टीम द्वारा नवीन अपराधिक अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण विभिन्न चरणों में चलेगा।