मनासा। सोमवार को मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर का स्थापना दिवस मनासा के विद्युत विभाग केंद्र में मनाया गया। जिसमे विद्युत विभाग के सभी कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए। वही मनासा शहर वितरण केंद्र प्रभारी सहायक अभियंता दिनेश कुमार मालवीय एवं सहायक लाइनमेन उदयराम पाल का जन्मदिन के अवसर पर सहायक अभियंता मनासा ग्रामीण अमित चौरसिया द्वारा पुष्पहार से मालवीय एवं पाल का अभिनंदन किया गया। वही मनासा शहर एवं ग्रामीण वितरण केंद्र के सभी कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन कर आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में वितरण केंद्र प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।