BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 4:56 pm
KHABAR : नवीन आपराधिक अधिनियम जागरूक अभियान के तहत नये कानुन का किया शुभारंभ, पढे़ दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकडेश्वर। नया भारत नया विधान के तहत देशभर में खत्म हुआ अंग्रेजी राज नया कानून भारत का संविधान जिसमें तीन मूलभूत कानुनों में हुआ क्रांतिकारी परिवर्तन उक्त कार्य कम का जन जागरण अभियान मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार 1जुलाई से नये कानुन का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना कुकडेश्वर में विधिवत शुभारंभ जन जागरूकता अभियान के साथ किया उक्त अवसर पर थाना परिसर में नगर एवं थाना क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि राजनेता सामाजिक कार्यकर्ता पुलिस पत्रकार राजस्व विभाग की उपस्थिति में सर्वप्रथम मां भारती व सरस्वती के चित्र पर माल्या अर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त अवसर में अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार नवीन सर्ताेले,एडीजे नवीन पाटीदार, थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली पटवा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार नवीन सर्ताेले ने नए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें बताया गया की भारतीय दंड संहिता आईपीसी अब भारतीय न्याय संहिता बीएनएस होगी वहीं सीआरपीसी दंड प्रक्रिया संहिता अब भारतीय नागरिक  सुरक्षा संहिता बी एन एस एस होगी तो भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1972 भारतीय साक्ष्य अधिनियम बी एस ए होगी उक्त अवसर पर नवीन पाटीदार ने कानून की सभी धाराओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं नया कानून को हाईटेक आधुनिक डिजिटल बताया वहीं महेंद्र पटवा ने कहा कि इस कानून में सबसे अच्छी बात अब घर बैठे ई एफआईआर दर्ज की जाएगी जो स्वागत योग्य कदम है।इस अवसर पर विस्तृत रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी ने बताया कि पुराने कानून भारतीय दण्ड संहिता 1860 भारतीय न्याय संहिता 2023 होगी। दंड प्रक्रिया संहिता 1973 अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 होगी जिसमें सभी थाने को कंप्यूटराइज किया गया है एवं में एविडेंस एवं जांच प्रक्रिया सब की वीडियो कॉपी होगी एवं हर केस की प्राथमिकता थाना स्तर पर लागू होने के साथ फरियादी को भी उसकी डिटेल बताई जाएगी कार्यक्रम में समस्त पुलिस स्टाफ राजस्व विभाग एवं नगर के जन प्रतिनिधियों के साथ सरपंच सचिव चौकीदार राजनेता सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ता पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद के लेखपाल रमेश मोदी ने किया आभार ए एस आई दिलीप जी ने मानते हुए बताया कि अंग्रेजों का कानून गया अब भारत का कानून आज से प्रारंभ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE