नीमच। इस कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को कानून के नये प्रावधानों से अवगत कराने के लिये नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन (आईपीएस) एवं अभियोजन अधिकारी पारस मित्तल ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी और उपस्थित नागरिकों द्वारा नये कानूनों के बारे में जिज्ञासाओं के रूप में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी दिये। इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय सागरिया व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।