चित्तौड़गढ़। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ की बैठक जिला कलेक्टेट गार्डन में जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री सम्पत लाल जाट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नियमितीकरण को लेकर के अपनी मांगों का ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री महोदय को सौपना मुख्य रहा। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सम्पत जाट ने संगठन को संगठित होकर राज्य सरकार से नियमितिकरण की मांग को प्रमुखता उठा कर आने वाले जुलाई के बजट में राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठायी।
बैठक के पश्चात पंचायत शिक्षक, विद्यालय सहायकों ने प्रदेश महामंत्री सम्पत जाट के नेतृत्व मे नियमितीकरण की मांग को लेकर नारे बाजी करते हुए जिला प्रशासन को मुख्यममंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन देते समय जिला संरक्षक हितेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मधुसुदन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष डालचन्द जाट, जिला सचिव मिठूलाल मेनारिया, बेगूं ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह भाटी, जिला महामंत्री गोपाल प्रजापत एवं प्रकाश तम्बोली, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश वैष्णव, शैतानसिंह राणावत, नवीन प्रजापत, पंकज आचार्य, दिनेश शर्मा, सोहन सुथार, प्रभुलाल जाट, बक्षीराम जाट, राधेश्याम मुंदडा, रतनलाल गुर्जर, शांतिलाल शर्मा, जितेश पालीवाल, चर्चित कुमार आडोत, पंकज विजयवर्गीय, माधवलाल रेगर, कन्हैयालाल पुरोहित, प्रकाशचन्द्र जाट, उदयलाल, घनश्याम, रतनलाल, ललित कुमार, हजारीलाल, छोटूलाल, रतनलाल, ओमप्रकाश, आशा शर्मा, आशा जाट, पारस जाट, सीता जाट, किरण वैष्णव, सहित सैकडो की संख्या मे पंचायत शिक्षक, विद्यालय सहायक उपस्थित थे।