चित्तौड़गढ़। इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने रोज पेटल्स स्कूल के बच्चों और स्टाफ के साथ हरित शापथ ली। क्लब की चार्टर सचिव महक जैनानी ने बच्चों को शपथ दिलाई। क्लब की वरिष्ठ सदस्य डॉ सुशीला लढ़ा, अध्यक्ष ऋतु भोजवानी, सचिव ऋतु पोखरना ने बच्चो को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया। स्कूल के छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर कविताए सुनाकर और स्पीच देकर अपने सहपाठियों को पोधे लगाने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग, प्रदूषण रोकने आदि के प्रति जागरूक किया। इंटरैक्ट क्लब ऑफ़ रोज़ पेटल्स के बच्चों ने सेव द एनवायरनमेंट पर चार्ट बनाए। इनर व्हील क्लब द्वारा इंटरैक्ट क्लब के बच्चों को 50 पौधे दिये गए। शहीद रामलाल आर्य पार्क में 10 पौधें लगाये गये। हरित शपथ क्लब की एक्ज़ीक्यूटिव पूज़ा भराडिया द्वारा लिखी गई। पौधे उपाध्यक्ष सुमित्रा मानधना द्वारा उपलब्ध कराए गये। कोषाध्यक्ष आशा जैन, संपादक ललिता जागेटिया, आईएसओ अंजली भारद्वाज, एक्ज़ीक्यूटिव सुनीता भण्डारी, इन्दु बाला उपाध्याय भी उपास्थित रहे।