चित्तौड़गढ़। जिला शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा के अनुसार जिला स्तरीय शतरंज अंडर-7 एवं अंडर-9 (ओपन लडकें एवं लडकियों) सलेक्शन प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम रेन्बो इन्टरनेशनल स्कूल, चामटी खेडा,अम्बे नगर,भरत बाग से आगे चित्तौड़गढ़ में मुख्य अतिथि प्रमोद दशोरा एडीपीसी सर्व शिक्षा अभियान,प्रिंसीपल अर्चना चेचानी की अध्यक्षता एवं जिला शतरंज संघ अध्यक्ष कैलाश भूतड़ा,उपाध्यक्ष डॉ लीना भट्टाचार्य, सचिव निलेश बल्दवा, रेन्बो इन्टरनेशनल स्कूल प्रबंध संचालक सुरेश चेचानी, सरिता चेचानी, सुमित चेचानी, शतरंज संघ के विष्णु शंकर कुमावत के विशिष्ठ आतिथ्य में हुआ।
समापन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ए.डी.पी.सी. सर्व शिक्षा अभियान अधिकारी प्रमोद दशोरा ने कहां की खेल मे जीत-हार होती रहती है,जीतने वाला अभिमान न करें नियमित खेलते रहें और हारने वाला हताश न हो अपनी गलतियों को सुधारे और सीखें,आगे कई मौके मिलेंगे आपको सफलता जरूर मिलेगी।
स्कूल प्रिसीपल और आयोजन सचिव अर्चना चेचानी ने बताया की जिला स्तरीय शतरंज अंडर-7 एवं अंडर-9 (ओपन लडकें एवं लडकियों) सलेक्शन प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल प्लेयर्स चौस क्लब और कुम्भा चौस क्लब के संयुक्त तत्वावधान और जिला शतरंज संघ मुख्य आयोजन एवं चित्तौड़ चौसकिंग अकादमी के सहयोग से हुआ, जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले कि 2 लडकियों और 15 लडको कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनको 4-4 राउंड स्वीस सिस्टम और फिड़े नियमो से खेलना था। एक राउंड 25$5 सेकण्ड प्रति चाल बोनस दिया गया। शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम तकनीकी और अंको के आधार पर अंडर -7 में प्रथम विराज माधव ईनानी, द्वितीय दर्श राजीव माहेश्वरी और अंडर-9 लडकियों मे प्रथम वैभवी लोकेश मेड़तवाल,अंडर-9 लडको मे प्रथम हिमांक प्रवीण चेचानी कुल 4 मे से 4 अंको के साथ, द्वितीय ऋग्वेद प्रवीण टांक कुल 4 मे से 3 अंको के साथ, तीसरे वेदांश हरिवल्लभ वर्मा कुल 4 मे से 3 अंको के साथ,चौथें दर्शील राजकुमार व्यास कुल 4 मे से 3 अंको के साथ ,पांचवें हर्शिल विशाल पारीक कुल 4 मे से 2.5 अंको के साथ विजेता रहे,जिनको अतिथियो द्वारा पुरुस्कार मे ट्राफी और प्रमाण-पत्र दिए गए। शतरंज संघ अध्यक्ष कैलाश भूतड़ा ने बताया की दोनो वर्गों की जिला स्तरीय सलेक्शन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ चयनित दो बालक और दो बालिकाओं को आगामी 3 जुलाई और 5 जुलाई को भीलवाड़ा मे आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-7 और अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करनै का मौका दिया जाएगा।
इस दौरान प्रवीण चेचानी, कुलदीप बसेर,लोकेश मेड़तवाल, मंजित सिंह राठौड़,प्रवीण टांक,सोनु ठैलावत,कुलदीप जागेटिया,सुरज गाडरी,चेतन गौड़,गोविंद मुरोठियां,दीप सिंह,अली असगर बोहरा,वरुण कृपलानी आदि कई शतरंज संघ पदाधिकारी और अभिभावक उपस्थित रहें।