BREAKING NEWS
भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 2:14 pm
BIG NEWS : सीएम मोहन ने किया लोक पथ मोबाइल एप का शुभारंभ, जनता एक क्लिक में कर सकेगी खराब सड़कों और गड्ढों की शिकायत, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज लोक निर्माण विभाग पहुंचे और यहां उन्होंने लोक पथ मोबाइल एप (पॉट होल रिपोर्टिंग ऐप) का शुभारंभ किया। आम लोग इस ऐप के माध्यम से एक क्लिक पर खराब सड़को की शिकायत कर सकेंगे। इस दौरान सीएम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने बड़ा प्रयोग किया है। लोक निर्माण से लोक कल्याण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की 40 हजार किलोमीटर की सड़क आती है। सड़क में कही भी एक भी गड्ढा दिखेगा उसको सही किया जायेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नई तकनीक से विकास के नए रास्ते खोले जाते है। सीएम ने विभाग को सलाह देते हुए कहा कि 40 हजार किलोमीटर की सड़क पर ऐसे मौका कभी नहीं आए कि  कोई फोटो खिंच कर भेजे। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग जनता के प्रति समर्पित है। हम लोक निर्माण से लोक निर्माण कर रहे है। उन्होंने कहा सड़क अच्छी हो तो विकास की राह आसान हो जाती है।


लोक पथ ऐप के उपयोग से न न केवल गड्ढों की जल्द मरम्मत की जाएगी। बल्कि इससे नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ेगी। यह ऐप सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के साथ सुरक्षा और यातायात की सुगमता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE