BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2024, 3:15 pm
KHABAR : सावन सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, पूजा-अर्चना और अभिषेक के लिए लगी लंबी-लंबी कतारें, शिवालयों में सुबह से शुरू हुआ भक्ति व आराधना का दौर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्रावण सोमवार के अवसर पर आज शिव भक्तों में उत्साह है। शिवालयों में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शिवभक्त भगवान शिव की आराधना में लीन होकर जप और उपवास कर रहे हैं।

शहर के किलेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां सुबह से ही शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए बेलपत्र जल इत्र आदि लेकर पहुंच रहे हैं। इस बार ज्यादा उत्साह युवक युवतियों में देखने को मिल रहा है। श्रावण सोमवार के मद्देनजर किलेश्वर महादेव मंदिर पर विशेष साथ सजा भी की गई है। मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा श्रवण पर खास इंतजाम किए गए हैं।

इसी तरह जिले के जीरन नगर के किलेश्वर और समीपस्त हरवार गांव के जंगल स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर पर भी लोग सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। रामपुरा क्षेत्र पाण्डव कालीन केदारेश्वर और कुकड़ेश्वर के सहस्त्रमुखेश्वर मंदिर पर भी लोग भगवान भोलेनाथ की आराधना और पूजा अर्चना करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जावद क्षेत्र के अति प्राचीन और सुखदेव मुनि की तपस्थली सुखानन्द सिंगोली क्षेत्र के मोडीया महादेव मंदिर पर भी शिव भक्त बेलपत्र जल आदि लेकर सावन सोमवार पर पूजा करने पहुंच रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE