मनासा। पद्मावती पैलेस गार्डन मनासा में रविवार को संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में विशाल सत्संग समारोह के साथ दहेज मुक्त (रमैणी)सम्पन्न हुई।
जिला (रमेनी) विवाह सेवादार लक्ष्मण दास ने बताया कि एक दिवसीय सत्संग समागम में प्रियंका पुत्री दयाल दास ग्राम बिल्वास तहसील रामपुरा जिला नीमच का राजू दास पुत्र राधेश्याम दास मजीरिया तहसील रामपुरा जिला नीमच की दहेज मुक्त शादी ( रमैणी ) बिना दहेज, सादा पोशाक, बगैर हल्दी रश्म , बिना घोड़ी व बैण्ड बाजा , बिना किसी दिखावे व फिजूलखर्ची के सिर्फ 17 मिनट में अपने गुरुदेव व परमात्मा को साक्षी मानकर गुरु वाणी के माध्यम से सर्व देवी - देवताओं की स्तुति करते हुए (रमैणी) शादी के बंधन में बंधे। सामान्य तौर पर समाज में होने वाली शादियों में खर्च का कोई हिसाब नहीं रहता। वहीं रमैणी बहुत कम ख़र्च में हो जाती है संत रामपाल जी महाराज जी के इस सराहनीय प्रयास से भ्रूण हत्या,बाल - विवाह, आत्महत्या, दहेज उत्पीड़न जैसे अपराधों में अंकुश लग रहा है। विशाल सत्संग समारोह वा दहेज मुक्त शादी में रामपुरा, मनासा सहित पूरे जिलेभर से सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए, जिसमें जिला सेवादार सुरेंद दास, भरत दास, लक्ष्मण दास, प्रकाश दास व मनोहर दास, विनोद दास आदि सेवादार भी उपस्थित रहे।