चित्तौडगढ़। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति चित्तौडगढ़ व झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में सिंधी कॉलोनी प्रताप नगर स्थित भगवान झुलेलाल मंदिर में सावन मास के अवसर पर सिंधी समाज का चालिया पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
झुलेलाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष कमलेश खटवानी ने बताया कि चालिया पर्व के तहत झुलेलाल मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई गई है। इस दौरान भगवान झुलेश्वर महादेव को जगन्नाथ शिव स्वरूप में सजाया गया है।
पूज्य सिंधी पंचायत सचिव योगेश भोजवानी ने बताया कि चालिस दिवस तक चलने वाले सिंधी समाज का सबसे बढ़ा पर्व चालिया पर्व 16 जुलाई से आरम्भ होकर 24 अगस्त तक चलेगा। इस दिवस के दौरान भगवान झुलेलाल वरूण देव के अवतार के रूप में अवतरित हुये थे तथा उन्होंने अपने भक्तों के कष्ट दूर किये थे। चालिया पर्व के दौरान चालिस दिवस तक सायंकाल झुलेलाल मंदिर में भगवान के विशेष श्रंगार के साथ समाज की महिलाओ द्वारा भजन किर्तन का आयोजन किया जाता है।
झुलेलाल युवा सेवा समिति अध्यक्ष राजेश तुलसानी ने बताया कि झुलेलाल मंदिर में समाज के 18 साल तक के बच्चो की रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंग भरो प्रतियोगिता में भगवान झुलेलाल के चित्र में रंग भरना थे जिसमें समाज के बच्चो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चो को अतिथियो द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोधराज तनवानी, उपाध्यक्ष वासुदेव भोजवानी, चंद्र मलानी, महासचिव हरिश गुरनानी, शंकर वंगानी, कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश चिमनानी, झुलेलाल युवा सेवा समिति अध्यक्ष राजेश तुलसानी, उपाध्यक्ष सतीश विधानी, सचिव देवेन्द्र जयसिंघानी, कपिल मलानी, कमल चंचलानी, प्रेम खटवानी, रवि मलानी, सुनील मलानी, मनोज मेठानी, आशा आहुजा, लता संगतानी, आशा तनवानी, वर्षा वंगानी, प्राची तुलसानी, ध्रुव आहुजा, कोमल उदासी, सपना विधानी, सहित बढ़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।