BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2024, 4:01 pm
BIG NEWS : शोले का वीरू बना एमपी का ये शख्स, पानी की टंकी पर चढ़कर किया ड्रामा, पुलिस पहुंची तो बोला- दो पैग और, सुनते ही हंस पड़े टीआई, पढे़ खबर

Share On:-

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा में शोले फिल्म के ‘वीरू’ की तरह एक शख्स पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक काफी देर हंगामा मचाता रहा। जैसे ही लोगों ने उसे ऊंचाई पर देखा, उन्होंने फौरन पुलिस को फोन किया। घटना की जानकारी मिलते ही टीआई मौके पर पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश करते रहे। समझाइश के बाद वह नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस उसे बाइक पर बैठाकर ले गई। इस टेंशन के माहौल के बीच हंसी-ठिठोली भी हुई। टीआई ने उसे जब नीचे उतरने को कहा तो युवक कहने लगा- दो पैग और३। यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।


दरअसल यह पूरा मामला आगर मालवा जिले के सोयत कला नगर परिषद में बनी पानी की टंकी का है। यहां आज सोमवार को निशानियां गांव में एक निवासी युवक चढ़ गया। युवक लकड़ी से यहां तोड़फोड़ करने लगा। करीब 1 से डेढ़ घंटा तक यह ड्रामा चलता रहा। देखते ही देखते नगर परिषद में लोगों की भीड़ जमा हो गई। 


नगर परिषद सोयत कला ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां काफी मशक्कत  के बाद युवक को टंकी से उतारा गया। थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने बताया कि युवक मुकेश दांगी मानसिक रूप से कमजोर है। जिसका उपचार भी किया जा रहा है। युवक कभी कभी इस तरह की हरकतें कर देता है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE