नीमच। जिला मुख्यालय पर सोमवार को दिनभर की तेज गर्मी व उमस के बाद शाम को झमाझम बारिश हुई। दोपहर तक तेज धूप थी। इसके बाद शाम करीब 4 बजे आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। देखते ही देखते कुछ ही देर में काली घटाओं से समूचा शहर ढंक गया। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ जो खबर लिखे जाने तक जारी रहा।

आपकों बता दें कि मानसून सत्र में जिले में इस वर्ष बारिश बेहद कम हुई है। पिछले साल की तुलना में भी वर्षा का आंकड़ा कम है। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 32.5 इंच है। 22 जुलाई की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में जिले में औसत 11.6 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें नीमच में 10.5 इंच, जावद में 14.0 इंच और मनासा में 10.3 इंच बारिश रिकॉर्ड गई है। गत वर्ष इस अवधि तक नीमच में 17.6 इंच, जावद में 15.2 इंच, मनासा में 15.6 इंच बारिश हो चुकी थी। आज सोमवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में हल्की व जोरदार बारिश हुई।
