मनासा। तहसील क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम दुरगपुरा में मुख्य सड़क पर राहगीरों को निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल ग्राम पंचायत दुरगपुरा में मुख्य सड़क पर देवनारायण मंदिर से लेकर दुरगपुरा ग्राम के बाहर तक रास्ते के दोनों तरफ स्थानीय लोगो द्वारा अतिक्रमण कर नालियां बंद कर दी।जिससे पानी की निकासी नहीं होती। बरसात के दिनों में पानी नालियों से ना निकलते हुए सड़क पर भर जाता है जिससे कारण कीचड़ और गंदा पानी मुख्य सड़क पर भरा रहता है।ऐसे में ग्राम बनी बरथुन बड़कुआ कुंडला खानखेड़ी जाने वाले राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर पहले भी कई लोग जनप्रतिनिधि और पंचायत के जिम्मेदार लोगों को अवगत करा चुके बावजूद अभी तक उनकी आंखों के सामने से हाल जस के तस बने हुए है।सोमवार को ग्राम पंचायत बनी के कई ग्रामीणजनों ने मनासा विधायक कार्यालय पहुंच विधायक अनिरुद्ध माधव मारू एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम पवन बारिया व तहसीलदार बीके मकवाना को समस्या से अवगत कराया और जल्द समस्या का निराकरण हेतु ज्ञापन भी दिया । आपको बता दे की पंचायत के जिम्मेदार और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के चलते नालियों का गंदा पानी भी सड़क पर भरा रहता है जिसके चलते स्थानीय निवासी और राहगीर सालो से परेशानी का सामना कर रहे है। बावजूद सालों से समस्या जस की तस बनी हुई है।