मनासा। बारिश की लंबी खींच के बाद आज दोपहर में क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। गर्मी व उमस से काफी राहत मिली। बारिश नहीं होने के कारण फसले सुख रही थी, जिसमें पुनः जान आ गई। किसानो के चेहरे खिल उठे। अभी तक बारिश चालू है। काफी लंबे समय से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसान चिंतित था। उज्जयिनी का दौर भी चल गया था। इंद्र देवता ने आज किसानो की सुनी ओर बारिश शुरू हो गई।